Good News: रुड़की की सृष्टि बनेगी उत्तराखंड में एक दिन की मुख्यमंत्री
Share your love
https://youtu.be/4SgE-7MXdBM
रिपोर्ट: सलमान मालिक
रुड़की: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने बड़ा फैसला लिया है। आगामी 24 जनवरी को बालिका दिवस पर हरिद्वार जनपद के बहादराबाद के दौलतपुर गांव निवासी सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए बाल मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगी। इस दौरान विधानसभा के कक्ष नंबर 120 में बाल विधानसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें एक दर्जन विभाग अपनी प्रस्तुति देंगे।
उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बुधवार को इस आशय का पत्र मुख्य सचिव ओमप्रकाश को प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए आयोग ने एक होनहार छात्रा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यही नही बतौर मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। इसके लिए नामित विभाग के अधिकारी बाल विधानसभा में पांच-पांच मिनट अपनी प्रस्तुति देंगे। बाल विधानसभा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी।
आपको बता दें कि सृष्टि गोस्वामी बीएसएम पीजी कॉलेज, रुड़की से बीएससी एग्रीकल्चर कर रही हैं। मई 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायकों की ओर से उनका चयन मुख्यमंत्री के रूप में किया गया था। बाल विधानसभा में हर तीन वर्ष में बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com