Your browser does not support the video tag.

 

हरिद्वार: कांग्रेस पार्टी मिशन 2022 के लिए हर मोर्चे पर तैयारी में जुटी हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने और विपक्षी दलों से सोशल मीडिया पर मोर्चा लेने के लिए कांग्रेस पार्टी खासी तैयारी कर रही है। आज हरिद्वार में कांग्रेस के सोशल मीडिया ट्रेनिंग कैंप का आयोजन हुआ।

सोशल मीडिया ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। साथ ही पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सोशल मीडिया में ट्रेनिंग लेने पहुंचे। एक दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में सोशल मीडिया के एक्सपर्ट कई नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की बारीकियां बताई।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक अपना संदेश और विचार पहुंचाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है। इसलिए प्रोपेगेंडा से निपटने के लिए भी सोशल मीडिया का मजबूती से इस्तेमाल करना जरूरी है।