मुख्यमंत्री के अपने विभाग का स्वास्थ्य चल रहा खराब…

Share your love

LokJan Today(पौड़ी गढ़वाल) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य महकमा जैसा महत्वपूर्ण विभाग संभल नहीं रहा, यह हम नहीं कह रहे हैं उनके ही क्षेत्र के ग्रामीण कह रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र में डॉक्टर नहीं पहुंचा पा रहे हैं। TSR के गृह क्षेत्र सतपुली जो कि 500 गावों का मुख्य बाजार है।यहाँ पर बैंक थाना तहसील एवं अन्य कई विभागों के कार्यलय भी है, जिससे रोज यहाँ पर सैकड़ो लोग आवाजाही करते हैं।



स्वास्थ्य महकमे ने यहां 40 बेड का बड़ा अस्पताल तो बना दिया, लेकिन यहां की खाली सुनी कुर्सियां डॉक्टरों और मरीजों का इंतजार कर रही हैं। तस्वीरों में यह बड़ा अस्पताल देख रहे हैं, ये सतपुली का सरकारी अस्पताल है। यहाँ पर मरीज नही आते क्योकि ये 40 बेड का है। ये अस्पताल दो डॉक्टरों के भरोसे धक्का मारकर चल रहा है। ये हैरानी वाली बात है इस अस्पताल में सिर्फ एक डेंटिस्ट है और दूसरा एक अन्य डॉक्टर वह आयुर्वेदिक चूर्ण वाला डॉक्टर है।

अस्पताल की प्रसासनिक अधिकारी डॉक्टर सुनिध का कहना है कि यहाँ पर सुविधाओं का अभाव है। जिससे यहाँ पर मरीज नही आते यहाँ अस्पताल तो बड़ा है पर ना एक्सरे मसीन है न पैथोलॉजी लैब है और न ही टेक्नीशियन है।मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिये हंस फाउंडेशन चमोली सैण पर ही निर्भर है।



अब सोचने वाली बात है कि जब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के अस्पताल की ये हालात है तो बाकी की क्या होगी…? ये आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *