हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत 22 को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्‍कार, देखे लिस्ट

देहरादून: ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों को आठ अगस्त को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पहली बार इन पुरस्कारों में कोरोना योद्धा को भी शामिल किया गया है। दून में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत की। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस बार 120 आवेदन आए थे। जिला स्तर पर स्क्रूटनी के बाद 59 नाम राज्य स्तरीय चयन समिति के पाए भेजे गए। समिति ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, बालिका शिक्षा, कोविडकाल में जरूरतमंदों की सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों के नाम फाइनल किए। विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद शुक्रवार शाम को शासन ने इनकी सूची जारी कर दी। इसमें हरिद्वार जिले की निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है। इसके अलावा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता पुरस्कार के लिए भी 22 कार्यकत्र्ताओं को चयनित किया गया।

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार

खेल :- वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भ्ंाडारी। पर्वतारोहण :- रीना रावत (उत्तरकाशी), शिक्षा व महिला जागरूकता :- डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), महिला स्वयं सहायता समूह:- श्यामा देवी (देहरादून), सामाजिक कार्य :- अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चम्पावत), शिक्षा, अनुसंधान व विकास :- डा कंचन नेगी (देहरादून), कोविड संबंधी कार्य:-चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल), कोरोना योद्धा बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़), महिला स्वास्थ्य एवं पोषण :- नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर), गैर सरकारी संगठन : -बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर), स्वरोजगार :- ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा), बालिका शिक्षा :- रेखा जोशी (पिथौरागढ़), कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन :-पूनम डोभाल (टिहरी)।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.