किच्छा: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रतीत सिंह के आव्हान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नगराध्यक्ष अरूण तनेजा के नेतृत्व में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी पेट्रोल पंपों सैकड़ों पर्चे वितरित कर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामी की जानकारी दी।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, नगराध्यक्ष अरूण तनेजा,रमेश तिवारी, धनीराम, बंटी पपनेजा एवं फिरदौस सलमानी ने संयुक्त रूप से कहा कि देश मे लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि होने से देश मे लगातार मंहगाई बढती जा रही है। लेकिन फिर भी सरकार इस ओर ध्यान देने को तैयार नही है।
कांग्रेसी नेता ने सरकार से प्रश्न करते हुए पूछा कि जब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेलों के रेटों मे ऐतिहासिक गिरावट के बाद भी इसका लाभ जनता को क्यो नही मिल रहा है? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार पिछले 6 वर्षों से पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस से पंद्रह लाख करोड रूपये की जनता की गाढ़ी कमाई लूट चुकी है। सरकार के प्रश्न करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने पूछा कि जब सरकार को डीजल पेट्रोल 20 ₹ लीटर पड रहा है तो जनता को 80 ₹ लीटर क्यों दिया जा रहा है, जबकि कोरोना काल मे जनता एक एक रूपये के लिए परेशान हो चुकी है।इस मौके पर रिजवान सलमानी, विक्रम कोरंगा, जितेंद्र सिंह, हाजी जाकिर एवं अन्य कांग्रेसी मौजूद थें।