फिल्मी स्टाइल में दरोगा ने चलाई गोली, थार का टायर पंचर, गाड़ी खंभे से टकराई, बदमाश गिरफ्तार

Share your love

हरिद्वार

 

हरिद्वार पुलिस ने बारिश में भी पीछाकर, गोलियां बरसाते हुए 48 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय गिरोह सरगना को “चोरी की थार” के साथ पकड़ा

 चौपहिया वाहन चुराने के एक्सपर्ट हैं अभियुक्तगण, भारत के कई राज्यों की पुलिस को है इनकी तलाश

पूरा लाँक सिस्टम ही कर देते थे चेंज, नया लॉक और नई चाबी से होता था चोरी का नया खेल

लंबा चौड़ा है अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

सीसीटीवी की मदद के बाद हुई आमने-सामने की भिड़ंत

फिल्मी स्टाइल में दरोगा ने चलाई गोली, थार का टायर पंचर, गाड़ी खंभे से टकराई, अभियुक्त हुआ बेदम, गिरफ्तार

 

अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, ढूंढ – ढूंढ कर सभी को जेल भेजेंगे, हाईटेक चोरों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हमें भी हाईटेक होना पड़ेगा – एसएसपी अजय सिंह

 

48 घंटे के भीतर तेजतर्रार अंदाज में हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को चलती गाड़ी के टायर में गोली मारते हुए हरियाणा से दबोचकर “चोरी की थार” बरामद कर अपनी कार्यशैली से आम जनता को हतप्रभ किया।

पकड़ा गया शातिर “मास्टरमाइंड” जयपुर राजस्थान निवासी अभियुक्त रतन सिंह मीना के पीछे भारत के कई राज्यों की पुलिस लगी हुई थी लेकिन सफलता हरिद्वार पुलिस के हाथ लगी।

जानकारी के मुताबिक रतन सिंह के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न मामलों में 50 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

अभियुक्त अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी करने वाली कार का पूरा लाँक सिस्टम ही बदल देता था और फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर लॉक और नई चाबी से इस चोरी के खेल को अंजाम देता था।

आमने-सामने की भिड़ंत में जब अभियुक्तगण पुलिस के बार बार कहने पर भी नहीं रुके तो इनके द्वारा चलाई जा रही चोरी की कार “थार” के टायरों में निशाना लेते हुए एसआई अशोक द्वारा गोली मारी गई जिससे कार का टायर फट गया और मजबूरी में अभियुक्तगण को गाड़ी कंट्रोल न कर पाने व टकराने के कारण रुकना पड़ा, एक मौके से फरार हो गया जबकि सरगना को दबोचते हुए पुलिस टीम ने वाहन चोरी में प्रयुक्त आधुनिक उपकरण, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट व लॉक सिस्टम बरामद करने में सफलता हासिल की है।

ये था अभियुक्तों के अपराध करने का तरीका

अभियुक्त रतन अपनी टीम के साथ मिलकर वाहनों के पूरे लाँक सिस्टम को ही बदलकर नया लाँक सैट कर नई चाबी की मदद से गाडी को चोरी कर लेता था और फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर भारत के अन्य राज्यों में बेच देता था।

अभियुक्तगण इतने शातिर थे कि नये सेंसर वाले वाहनों को कोडिंग मशीन से डिकोड करके, उसकी नई चाबी बनाकर पूरा साफ्टवेयर ही हैक कर लेते थे और आसानी से गाड़ी को चोरी कर लेते थे यदि कोई पुराना वाहन चुराते थे तो उसको मेवात, दिल्ली आदि स्थानों पर कटवा देते थे।

अभियुक्त रतन वर्ष 2017 में जेल में रहने के दौरान फरार अभियुक्त xyz के सम्पर्क में आया और इसी महीने जमानत पर छूटने एवं भारत के कई राज्यों में चल रहे मुकदमों में हो रहे खर्चो से आर्थिक तंगी व अन्य कोई काम न जानने के कारण हरिद्वार आया व अपने साथी के साथ मिलकर बहादराबाद क्षेत्र से दिनांक 28-07-23 को “थार” चोरी को अंजाम दिया जिसे वो मेवात में बेचने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही हरिद्वार पुलिस ने इनको दबोच लिया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 420/467/468/471 आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गई।

दबोचा गया अभियुक्त????

1-रतन सिंह S/O बत्तू सिंह R/O H.N.79 शिवनगर कालोनी जिला जयपुर राजस्थान

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.