मेष-भाग्य पर भरोसा किए बगैर आगे बढ़ें। जितना कर्म करेंगे उससे कुछ कम फल मिलेगा लेकिन आगे सूद समेत मिल जाएगा। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे चलेगा। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-शारीरिक जोखिम बना हुआ है। आर्थिक, व्यवसायिक और प्रेम की स्थिति आपकी सही चल रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन-जिनके नए रिश्ते हुए हैं, उनमें कुछ खलल पड़ सकता है। ध्यान देकर चलें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम मध्यम चल रहा है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन पहुंचा नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह-विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है लेकिन कोई नई शुरुआत न करें लिखने-पढ़ने में। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक चलेगा। मन परेशान रहेगा। व्यापार में सही चलेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या-घर की चीजों को अभी शांत होकर निपटाएं। क्या सही, क्या गलत ये छोड़ दें। अभी बस शांत रहें। रक्तचाप पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-योजनाओं को कार्यरूप दें। भाइयों और मित्रों के सानिध्य से आपका रुका हुआ काम भी चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अभी न करें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। यदि कोई मधुमेह का रोगी है तो उस पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।
मकर-खर्च से परेशान रहेंगे। आंखों में चोट लग सकती है। ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत भी बनेंगे। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्यदेव को जल दें।
मीन-व्यवसायिक जोखिम अभी नहीं लेना चाहिए आपको। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में नहीं उलझें। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। हनुमान जी की अराधना करते रहें।