15 जनवरी राशिफल: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
Share your love
मेष – पैतृक सम्पत्ति, पिता का स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसायिक कोई नई शुरुआत न करें। थोड़ी उथल-पुथल सी दिख रही है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ – भाग्य और सामाजिक प्रतिष्ठा में थोड़ी उथल-पुथल दिख रही है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है लेकिन प्रेम और सामाजिक स्थिति बहुत ठीक नहीं दिख रही है। थोड़ा बचाव रखें। व्यवसायिक स्थिति आपकी ठीक चलेगी। भगवान गणेश की वंदना करें।
मिथुन – बहुत बचकर पार करें। जोखिम भरा समय है। चाहे स्वास्थ्य, प्रेम या व्यापार का मामला हो। बस आज के दिन थोड़ा जोखिम भरा है। कल से ठीक हो जाएंगे आप लेकिन आज जोखिम भरा है। मां काली की अराधना करें।
कर्क – जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसायिक जोखिम न लें। नौकरी-चाकरी में रिस्क न लें। अपने भी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति ठीक चलती रहेगी। कोई भी नीली वस्तु का दान करें।
सिंह – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैरों में चोट न लगे इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या – बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। अवसाद सा बना रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।
तुला – घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे आप। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक – कामों को करने के लिए उचित समय है। बहुत तरह की उर्जा इस समय साथ देगी। स्वास्थ्य में नाक,कान,गला की शिकायत हो सकती है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। भगवान विष्णु की अराधना करें।
धनु – पूंजी निवेश अभी न करें। नेत्र या मुख विकार से परेशान हो सकते हैं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। काली वस्तु का दान करें।
मकर – मन उथल-पुथल में परेशान रहेगा। कई तरह की बातों पर दिमाग जाएगा। अशांत हो सकते हैं आप। प्रेम ठीक-ठाक, स्वास्थ्य में थोड़ी बेचैनी रहेगी लेकिन कोई परेशानी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करें।
कुंभ – उर्जा का क्षरण होगा। रुपए-पैसे की हानि हो सकती है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम, स्वास्थ्य,व्यापार सब पर ध्यान दें। भगवान गणेश की वंदना करें। यह समय कट जाएगा।
मीन – आशातीत सफलता मिलेगी। आय के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे। पुराने से भी प्राप्त होगा। पुराने की भी वसूली होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे आप। नीली वस्तु का दान करें।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com