देर रात यमुनोत्री हाईवे पर दरकी पहाड़ी, होटल पर गिरे बोल्डर, हाइवे बंद

Share your love

यमुनोत्री: यमुनोत्री हाईवे पर दिक्कतें कम नहीं हो रही है।यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास देर रात बिना बारिश के ही भूस्खलन हो गया। पहाड़ी दरकरने से हाईवे पर बोल्डर आ गए, जिससे रास्ता बंद हो गया। वहीं, पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक होटल भी आ गया। गनीमत रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

हाईवे पर जिस जगह भूस्खलन हुआ वहां ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के तहर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते वहां भूस्खलन का लगातार खतरा बना हुआ है।