लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे केदारनाथ बद्रीनाथ और अंतिम गांव मलारी
Share your love
महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा किया गया जनपद के सीमान्त गाँव मलारी का दौरा
विषम भौगोलिक परिस्थितियों में सीमा पर डटे जवानों का हौसला भी बढ़ाया
बद्रीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर की सम्पूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना
महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा आज दिनांक 28.09.23 को जनपद चमोली के सीमान्त गांव मलारी के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान ITBP के अधिकारियों, स्थानीय निवासियों व महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक परिधानों व वेषभूषा में नृत्य कर महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड महोदय का स्वागत किया गया। राज्यपाल महोदय द्वारा सीमांत गांव मलारी में पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए, स्थानीय महिलाओं के पहाड़ी व्यंजनों, उत्पादों व हस्तशिल्पों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। ताकि स्वरोजगार के साथ ही पारंपरिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं को भी संरक्षित किया जा सके। तदोपरान्त महोदय द्वारा ITBP के जवानों से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी सीमा पर डटे जवानों का हौसला भी बढ़ाया।
तत्पश्चात राज्यपाल महोदय के श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने पर वीआईपी हेलीपैड पर जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव द्वारा उनका स्वागत किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा चमोली पुलिस के जवानों द्वारा बेहतरीन सेरिमोनियल यूनिफॉर्म में शानदार सलामी दिए जाने पर “गार्द जवानों” के टर्नआउट व शस्त्र कवायद की सराहना की गयी। श्री बद्रीनाथ मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना कर राज्यपाल महोदय द्वारा सम्पूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण के कामना की गयी। जिलाधिकारी चमोली द्वारा राज्यपाल महोदय को श्री बद्रीनाथ धाम में विभिन्न चरणों में होने वाले निर्माण कार्यों एवं आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी दी गयी।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/यातायात सुश्री नताशा सिंह सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com