महाशिवरात्रि: इस बार 26 घंटे रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग…

Share your love

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है। महाशिवरात्रि इस वर्ष बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जा रही है। इस साल ना तो तिथियों को लेकर कोई उलझन है न पूजा के समय को लेकर विवाद। कई ग्रह भी शुभ स्थिति में हैं साथ ही सर्वाथ सिद्धि योग भी इस दिन उपस्थित हो रहा है।

महाशिवरात्रि पर आज 26 घंटे सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। यह योग हर प्रकार की सिद्धि देने वाला माना जाता है। इस योग में भगवान शिव का अभिषेक करने से घर में सुख समृद्धि रहती है। ज्योतिषिषयों के अनुसार जिन जातकों पर शनि की ढैया व साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, उन्हें शनिदेव की प्रसन्नता के लिए तेलाभिषषेक करना चाहिए।

इस दिन सुबह 9:15 से अगले दिन सुबह 11:19 बजे तक लगातार 26 घंटे सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इस योग में भगवान शिव का पूजन विशेष फलदायी माना जाता है। जिन जातकों को शनि की साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें शनिदेव का विधिवत अभिषषेक पूजन करना चाहिए।

शिवरात्रि विशेष वर्ष में शरद पूर्णिमा, दीपावली, होली तथा महाशिवरात्रि की रात साधना की सिद्धि के लिए विशेषष मानी गई है। शिवतंत्र में वैदिक उपासकों का अपना महत्व है। महाशिवरात्रि में वैदिक तंत्र की साधना विशेषष फल प्रदान करने वाली मानी गई है। यदि अपर रात्रि से ब्रह्म मुहूर्त के मध्य ध्यान साधना से स्तवन किया जाए तो साक्षात शिव की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *