11 साल की बच्ची को आदमखोर तेंदुए ने बनाया निवाला, मौत
Share your love
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 11 साल की मासूम को आदमखोर तेंदुआ अपना निवाला बना गया। जबकि महज तीन दिन पहले विक्षिप्त युवक को भी अपना तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था।
यह पूरा मामला पिथौरागढ़ जिले के चंडाक के छाना पांडे गाँव से सामने आ रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम करिश्मा पुत्री धर्मेंद्र राम घर से तीन सौ मीटर दूर जीआईसी गुरंगचौड़ स्कूल के पास अपनी मां और चाची के साथ घास काटकर लौट रही थी।
इस दौरान बालिका मां से थोड़ा आगे निकलकर घास काट रही थी। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने करिश्मा पर हमला कर दिया। इस पर लड़की की मां और चाची ने हो-हल्ला कर तेंदुए को कुछ समय बाद भगा दिया। ग्रामीण तेंदुए के पीछे भागे तो कुछ दूर जाने पर किशोरी का शव उन्हें मिला। जिसकी सूचना थाना पुलिस और वन विभाग को दी गई।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com