लोकजन टुडे देहरादून

राजधानी देहरादून के व्यापारी मनीष नयाल आज जब सुबह सो कर उठे तो अपने मोबाइल पर आए मैसेज को पढ़कर सहम गये उनकी नींद का सारा नशा उतर गया मैसेज में लिखा था मेरी मौत का जिम्मेदार मनीष नयाल! इस मैसेज को पढ़कर व्यापारी को पसीने आ गए.. एक बार तो उन्होंने सोचा शायद उनका कोई मिलने वाला फोन से मजाक कर रहा है लेकिन उक्त नंबर फोन बुक में नहीं मिला जिसके बाद व्यापारी काफी डर गया उसने तुरंत अपने लीगल एडवाइजर्स से बात कर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया जब पुलिस द्वारा उक्त नंबर पर कॉल कर उस नंबर की जानकारी लेनी चाही तो उक्त नंबर स्वामी ने बताया कि वह उसका जानकार है लेकिन जब व्यापारी मनीष नयाल से पूछा गया कि उक्त मैसेज करने वाला क्या उनका दोस्त है तो उन्होंने इसका जवाब दिया नहीं उनका ऐसा कोई भी दोस्त नहीं है…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
