नैनीताल: पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने पति पर लगाया मौत का आरोप
Share your love
रिपोर्ट: गुंजन मेहरा
नैनीताल: नगर के निकट हनुमानगढ़ी के क्षेत्र में एक महिला शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक तल्लीताल जोयविला कम्पाउंड निवासी 30 वर्षीय पूजा डसेला पत्नी मनोज डसेला का शव सोमवार की सुबह हनुमानगढ़ी का पास एक पेड़ से लटका मिला।
मृतक पूजा के पति मनोज ने बताया कि पूजा रविवार की शाम से घर पर नही थी जिसको उन्होंने बहुत ढूंढा लेकिन वह नही मिली और सुबह उसकी फांसी पर लटकने की सूचना प्राप्त हुई। मृतक पूजा का पति हाईकोर्ट में स्टेनो का कार्य करता है।
मृतका के मामा का कहना है कि पूजा गंगोलीहाट की मूल निवासी।जिसकी दिसम्बर 2016 में मनोज से शादी हुई थी और शादी के बाद से ही मनोज पूजा को मारता पिटता और दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।इस सम्बंध में पहले भी परिजनों ने बेरीनाग थाने में मनोज की शिकायत दर्ज करवाई थी।लेकिन वह उस समय समझौता कर पूजा के लेकर नैनीताल आ गया।उन्होंने कहा कि पूजा की मौत का जिम्मेदार उसका पति मनोज है।क्योंकि उसने पूजा पर बहुत अत्याचार किया है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com