उत्तराखंड नेपाल सीमा पर बवाल नेपाली कर रहे पथराव कई मजदूर चोटिल
Share your love
पिथौरागढ़ धारचूला
उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में तटबंध का निर्माण कर रहे मजदूरों पर नेपाल की तरफ से पथराव किया गया
पथराव के कारण कुछ मजदूरों पर चोट लगी है डंपर और जेसीबी के शीशे टूटे
पिथौरागढ़। धारचूला के घटखोला में तटबंध निर्माण कर रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया। इस पथराव में डंपर और जेसीबी के शीशे टूट गए। पथराव में डंपर चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। पथराव की घटना से तटबंध निर्माण का काम प्रभावित हुआ। नेपाल की ओर से की गई पथराव की यह 11 qaवीं घटना है। बार-बार हो रहे पथराव की घटना से भारतीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। धारचूला नगर और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए भारत काली नदी किनारे तटबंध निर्माण का कार्य कर रहा है। नेपाल की ओर से पथराव कर तटबंध निर्माण के कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार की शाम को घटखोला में नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया। पथराव से काम में लगी जेसीबी और एक डंपर के शीशे टूट गए। जबकि डंपर चालक नेपाल निवासी दनवीर सावंत चोटिल गया। इससे मौके के पर अफरा-तफरी मच गई। काम कर रहे मजदूरों सहित डंपर और जेसीबी आपरेटरों को काम छोड़कर लौटना पड़ा। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाजरागी फैल गई। सभासद प्रेमा कुटियाल और महिराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते हैं। कुछ लोग बार-बार इस तरह पत्थरबाजी कर संबंधों को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com