पौड़ी: बढ़ती गर्मी के साथ-साथ शुरू हुई पानी की किल्लत, प्राकृतिक स्रोत पर 30 परिवार निर्भर
Share your love
रिपोर्ट: मुकेश बछेती
पौड़ी: पहाड़ों में लगातार बढ़ रही गर्मी के बाद पेयजल संकट भी बढ़ने लगा है। पौड़ी के समीप कोठार, मोलखंडी आदि गांव में बढ़ती गर्मी के साथ साथ पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है।यहां पर प्राकृतिक स्रोत पर 30 परिवार निर्भर करते हैं और बढ़ती गर्मी के साथ-साथ पानी में भी कमी देखने को मिल रही है।
कोठार गांव के ग्रामीण भास्कर ने बताया कि इस प्राकृतिक स्रोत की मदद से करीब 30 परिवार अपनी प्यास बुझाते है, रोजाना लोग अपने घरों से इस प्राकृतिक स्रोत तक पानी लेने पहुंचते हैं। वही बढ़ रही गर्मी के चलते पानी भी कम होता जा रहा है। इस बार लगातार हुई बारिश के चलते पानी अभी सामान्य अवस्था में है और जिस तरह से लगातार गर्मी पड़ रही है उसे कुछ ही दिन में इस पानी में काफी कमी देखने को मिलेगी।
https://youtu.be/ikg9VcmIoOg
अन्य ग्रामीण ज्योति बहुगुणा बताते हैं कि वह समय-समय पर विभाग से मुलाकात कर पेयजल समस्या के निवारण के लिए मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन किसी भी प्रकार का कोई हल निकलकर नहीं आया है और आज भी वह इसी प्राकृतिक जल स्रोत के भरोसे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। रोजमर्रा के लिए वह इसी पानी पर निर्भर है।
वही ग्रहणी रश्मि बहुगुणा बताती है कि गर्मियों के समय पानी काफी कम होने के चलते वह खेती नहीं कर पाते हैं और बरसात के बाद ही भरपूर पानी होने के चलते खेती की शुरुआत कर पाते हैं। यदि उनके गांव में एक अतिरिक्त पानी का कनेक्शन आ जाए जिससे कि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ खेती के क्षेत्र में भी आगे कार्य कर सकते हैं।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com