सेलाकुई में पुलिस, नगर पंचायत व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बड़ा जखीरा बरामद व्यापारी पर लगाया भारी जुर्माना..
Share your love
देहरादून / थाना सेलाकुई
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे जरूर करती है लेकिन उसके बावजूद भी राजधानी देहरादून में धड़ल्ले से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है हालांकि कुछ समय के लिए इस पर नगर निगम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस के द्वारा समय-समय पर छापेमारी की गई थी लेकिन फिर धीरे-धीरे यह अभियान ठंडा पड़ता गया हालात यह है कि आज सिंगल यूज प्लास्टिक हर दुकान ठेले पर धड़ल्ले से चल रहा है। काफी समय बाद सेलाकुई मे पुलिस, नगर पंचायत व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबन्धित सिंगल यूज पालीथीन का अवैध भंण्डारण पकड़ा गया और प्लास्टिक जब्त कर विक्रेता पर जुर्माना लगाया गया है लेकिन जिस गति से यह अभियान चलना चाहिए उसे लेकर क्यों लापरवाही की जा रही है यह बात समझ से परे है
आज सेलाकुई कस्बा क्षेत्र मे प्रतिबंन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक की चैकिंग व बिक्री की रोकथाम हेतु मोहन सिंह थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई के नेतृत्व मे पुलिस टीम, भगवंत सिंह बिष्ट अधिशासी अभियंता नगर पंचायत सेलाकुई के नेतृत्व मे नगर पंचायत की टीम एवं सुन्दर सिंह चौहान वैज्ञानिक अधिकारी राज्य प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड देहरादून की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा सेलाकुई मे अभियान चलाया गया अभियान के दौरान संयुक्त टीम को सेलाकुई बाजार मे विजय पुत्र सोमपाल निवासी कैंचीवाला थाना सेलाकुई देहरादून नगर क्षेत्र मे प्रतिबंन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक बेचता हुआ पाया गया। पूछताछ पर विजय उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा कैंचीवाला मे स्थित अपने घर मे प्रतिबंन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक के पालिथीन बैग एवं अन्य सामग्री का भण्डारण किया गया है एवं वही से लाकर उसके द्वारा सेलाकुई कस्बा क्षेत्र मे दुकानदारो को उक्त प्रतिबंन्धित वस्तुए सप्लाई की जाती है इस पर संयुक्त टीम द्वारा विजय पुत्र सोमपाल के कैंची वाला स्थित मकान मे जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक की तलाशी ली गयी तो मकान के अन्दर से 16 कुंतल प्रतिबंन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक से बने कैरी बैग, गिलास, प्लेट, दोने, एवं अन्य सामग्रियां प्राप्त हुई उपरोक्त समस्त सामग्री को जब्त किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक को बेचने के अपराध मे विजय पुत्र सोमपाल निवासी कैंचीवाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून का 1 लाख रुपये का चालान नगर पंचायत सेलाकुई द्वारा किया गया। प्रतिबंन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्द पुलिस, नगर पंचायत एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com