क्वारंटीन का पालन ना करना पड़ेगा महंगा
Share your love
संवाददाता-मुकेश बछेती
पौड़ी|-जिला मुख्यालय पौड़ी से लगातार आ रही प्रवासियों की शिकायतों के बाद आज नगर पालिका परिषद पौड़ी में सभासदों ओर शहर के गणमान्य व्यक्ति के साथ नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी गणमान्य लोगों से उनके विचार लिए गए। पालिका क्षेत्र में लगातार नगर पालिका अध्यक्ष को शिकायतें मिल रही थी कि बाहर से आने वाले प्रवासी निरंतर घूमते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसके उपलक्ष में इस बैठक का आयोजन किया गया था नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सभी लोगों से विचार विमर्श करके अब यह फैसला लिया गया है कि अगर कोई भी ऐसा व्यक्ति जो क्वारंटिन किया गया है और बाहर घूमता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नगर पालिका प्रशासन भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=TWmj-ImZBXQ
उन्होंने सभी प्रवासियों से निवेदन किया कि वे क्वारंटिन समय सीमा का पालन करें। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो वे सीधा नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बाहर से आने वाले सभी सभासदों से निवेदन किया कि ये अपनी क्वारंटिन समय सीमा का पालन करें और इस अवधि में जहां पर वे है वही बने रहे । अन्यथा उनके खिलाफ नगर पालिका प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com