जय श्रीराम के जयकारों से राम मय हुआ किच्छा

Share your love

रिपोर्ट: वेद प्रकाश यादव

किच्छा: ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित इंदिरा गांधी खेल मैदान मे नवयुवक कला केंद्र द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। जहां प्रभु श्रीराम एवं लंका पति रावण की सेना मैदान मे पहुचेगी,मैदान मे पहुचते ही प्रभु श्रीराम एवं लंका पति रावण की सेना के बीच भीषण भीषण युद्ध हुआ जिसमें प्रभु श्री राम की सेना ने लंकापति रावण की सेना पर विजय प्राप्त की।

इस युद्ध मे लंका पति रावण एवं उसके भाई कुंभकर्ण वीरगति को प्राप्त की है।इसके उपरांत प्रभु श्रीराम ने लंका पति रावण एवं उसके भाई कुंभकर्ण की पुतला दहन कर दिया। पुतला दहन होते ही मैदान मे खडें हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्री राम जय श्रीराम का उदघोष लगाना शुरू कर दिया।इस अवसर पर प्रभु श्रीराम ने कहा कि ये लंका पति रावण के अहंकार का अंत है।उन्होंने कहा कि हमें अपनी ताकत पर कभी अंहकार नही करना चाहिए।