रुद्रपुर: बाजपुर में करीब 6000 एकड़ जमीन को सरकारी भूमि में दर्ज करने के मामले को लेकर आज 35वें दिन कांग्रेस का प्रदर्शन रुद्रपुर के गांधी पार्क मैदान में हुआ। जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरीश कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ समेत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने अपना समर्थन दिया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरीश कुंजवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मौजूद भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और तुगलकी फरमान जारी करते हुए किसानों की जमीनों को सरकारी भूमि में दर्ज कर उनका उत्पीड़न करने का काम कर रही है। अगर जल्द ही सरकार ने अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वहीं इस पूरे प्रदर्शन को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस प्रदेश स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और किसानों को उनका हक वापस दिलाएगी। जब तक किसानों को उनका हाथ वापस नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस अब तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रही थी लेकिन अब आंदोलन को उग्र किया जाएगा।