दुखद: गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का निधन

Share your love

उत्तरकाशी : गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनको कैंसर था। इसके इलाज के लिए वो मुंबई गए थे और वहां उनको इलाज चला था।

वहीं आज गुरुवार को गोविन्द अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। विधायक गोपाल रावत के निधन की जानकारी उनके निजी सचिव ने दी। इस खबर से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक गोपाल रावत बेहद सरल स्वभाव के थे। उनके जाने से भाजपा संगठन समेत उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।