सखी सैंया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जात है गाने पर यहां हुआ प्रदर्शन

Share your love

आपने बॉलीवुड फिल्म का यह गाना जरूर सुना होगा

 

 

आज इसी गाने पर कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया

 

 

देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में उत्तराखंड महिला कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से क्लॉक टावर तक सरकार की नीतियों के खिलाफ रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने साइकिल रिक्शा रैली निकालकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया ,पेट्रोल ,डीजल, रसोई गैस समेत खाद्य सामग्री पर जीएसटी लगाने से नाराज महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान उत्तराखंड की राजधानी में देहरादून में प्रदर्शन करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार ने हर एक खाद्यान्न पर जीएसटी थोप दी हैं, जिससे महिलाओं को चिकन चलाना मुश्किल हो गया है ,उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता तक पहुंचाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका है लेकिन आज महिलाएं भाजपा सरकार से त्रस्त है, लगातार महंगाई बढ़ रही है और रोजगार के आयाम नहीं बढ़ रहे हैं।