देहरादून: भारत-चीन सीमा पर हालात भले ही अब कुछ सामान्य हो गए हो मगर चीन की धोखा देने की फितरत पर आंख बंद कर भरोसा भी नहीं किया जा सकता। वहीं उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चीन को उसके पतन के कारण के साथ संभलने की हिदायत भी दी है।
दरअसल सतपाल महाराज ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रामायण भेजी है और कहा कि जैसे विस्तारवाद की मंसा ने लंका का विनाश कर दिया था उसी नक्शे कदम पर चल रहा चीन का पतन भी इसी साम्राज्यवादी विस्तार की सोच के चलते होगा। रामायण का अंग्रेजी अनुवाद चीन के राष्ट्रपति के लिए भेजी गई है और सतपाल महाराज ने रामायण पढ़ चीन के राष्ट्रपति को सीख लेने का सुझाव भी दिया है।