नैनीताल के बहु प्रतिभावान व्यक्ति स्व. गंगा प्रसाद के लेखों के संग्रह “प्रसाद” पुस्तक का किया विमोचन

Share your love

रिपोर्ट- गुंजन मेहरा

नैनीताल: नैनीताल में 18 अप्रैल 1933 को जन्में एक रंगकर्मी, खिलाड़ी, कलाकार, चित्रकार, संस्कृतिकर्मी आयोजक व संयोजक स्व गंगा प्रसाद साह की “प्रसाद” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

राम सेवक सभा मे आयोजित विमोचन कार्यक्रम का प्रसाद जी की नातिन लावन्या व नाती राघव ने सयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर “प्रसाद” पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान स्व. गंगा प्रसाद साह के परिजनों व शहर के तमाम लोगों उन्हें नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ततपश्चात हेमंत बिष्ट ने आयोजित कार्यक्रम का संचालन कर स्वर्गीय गंगा प्रसाद के सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापो का व्याख्यान किया।

इस पुस्तक में स्वर्गीय गंगा प्रसाद साह के लिखे गए विभिन्नो लेखों का संग्रह शामिल हैं, जिसका सम्पादन उनके सुपुत्र अतुल साह व भारती साह द्वारा किया गया। प्रसाद पुस्तक में स्व. गंगा प्रसाद के आजीवन संघर्षो, समाजहित के लिए किए गए कार्यो व जीवनशैली को दर्शाया गया है।

स्वर्गीय गंगा प्रसाद न केवल एक अच्छे व्यक्ति थे बल्कि एक सच्चे समाज सेवक के रूप में भी अमिट छाप छोड़ गए।उनका निधन 9 दिसम्बर 2017 को हुआ।

इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल,पूर्व विधायक सरिता आर्या,बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री शांति मेहरा, डॉ सरस्वती खेतवाल,प्रदीप,किशन,प्रीति, संध्या,नीलिमा,धीरेंद्र,निधि, प्रणिता, विनय, नेहा, रजत,सुलेखा, दीपक,लावन्या,राघव,सिया, आलोक चौधरी,मिथिलेश पाण्डे,सुरेंद्र सिंह बिष्ट,त्रिलोक रावत,विनोद भाकुनी,दिग्विजय बिष्ट,जगदीश बवाड़ी, देवेंद्र लाल साह,गिरीश कांडपाल, प्रवीण साह रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह,व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।