30 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार…
Share your love
https://youtu.be/pSycG2QspWc
रिपोर्ट: राजीव चावला
चम्पावत: चम्पावत जिले की टनकपुर कोतवाली पुलिस लगातार टनकपुर क्षेत्र में स्मेक तस्करों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में कामयाब हो रही है। बीते रोज टनकपुर कोतवाली पुलिस खटीमा निवासी स्मेक तस्कर वसीम को 30 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। जो कि बरेली से स्मेक लेकर टनकपुर क्षेत्र में सप्लाई की फिराक में था।
पकड़ी गई स्मेक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में एक लाख के करीब आंकी गई है। वही आरोपी स्मेक तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। आरोपी तस्कर लंबे समय से यूपी के बरेली से स्मेक लेकर खटीमा,बनबसा,टनकपुर व चम्पावत में स्मेक तस्करी के अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस बार स्मेक के साथ दबोच लिया।
वही आपको बता दे कि टनकपुर कोतवाली पुलिस की स्मेक तस्करी रोकथाम को लेकर लगातार यह तीसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले पिछले एक माह में टनकपुर पुलिस ने 50-50 ग्राम अवैध स्मेक अलग अलग मामलों में स्मेक तस्करों के साथ बरामद करने में सफलता पाई थी।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com