संवाददाता: करन सहगल
ऋषिकेश: 26 जून को शिकायतकर्ता ऋतुराज कुडियाल के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि 18 जून को उनकी पत्नी का आईएसबीटी ऋषिकेश में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग में रखी ज्वेलरी को चोरी कर लिया गया है। 27 जून को शिकायतकर्ता सोहन सिंह नेगी ने एक प्रार्थना पत्र दिया कि 16 जून की सुबह मैं ऋषिकेश बस अड्डे पर अपनी माता जी के साथ खड़ा था, जहां से उनका पर्स चोरी हो गया। जिसमें गले का हार, झुमके आदि सामान था।
27 जून को शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह रमोला के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि 23 जून को दोपहर के समय टिहरी गढ़वाल की बस में ऋषिकेश से हरिद्वार जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ज्वेलरी को चोरी कर लिया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी देहात व ऋषिकेश पुलिस की 4 (चार) संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम को चोरी एवं टप्पे बाजी की घटनाओं के घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण करना,चोरी एवं टप्पेबाजी की घटनाओं में संलिप्त जेल से छूटे व पुराने अपराधियों का सत्यापन कर पूछताछ करना, सरहदी जनपदों से ऐसे अपराधियों के विषय में जानकारी एकत्रित कर पूछताछ करना, सीसीटीवी से प्राप्त फोटो वीडियो मुखबिर तंत्र को देकर सक्रिय करना के निर्देश जारी किए।
वही रविवार को मुखबिर की सूचना पर सीसीटीवी से प्राप्त फोटो से मिलते जुलते हुलिए के तीन संदिग्ध व्यक्तियों को आईएसबीटी ऋषिकेश के अंदर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ से मालूम हुआ कि यह गैंग गांव कड़ीया जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश की रहनें वाली है, तथा सांसी जाति के लोग है। गांव मे हर कोई चोरी, जेब तराशी के अपराधों में लिप्त है।
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शिशुपाल सिंह नेगीव(प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश), व०उ०नि० मनमोहन सिंह नेगी, उ०नि० मुकेश नेगी (चौकी प्रभारी आईएसबीटी), उ०नि० ओम कांत भूषण (प्रभारी एसओजी देहात), उ०नि० शांति प्रसाद चमोली (एसओजी देहात), कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल सचिन राणा, कांस्टेबल अनित कुमार, कांस्टेबल सचिन सैनी, कांस्टेबल विकास कुमार, सोनी कुमार (एसओजी देहात), कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी (एसओजी देहात), कांस्टेबल कमल जोशी(एसओजी देहात), कांस्टेबल जमुना नेगी(एसओजी देहात) मौजूद थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
