थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने BBA द्वितीय वर्ष के छात्र को गांजे की तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार, इस नामी इंस्टिट्यूट में करता था पढ़ाई
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून
दिनांक 30.08.2023 दौराने चेकिंग चौकी प्रभारी बाईपास मय चीता 31 मोबाइल द्वारा एक व्यक्ति मय मोटरसाइकिल *नई बस्ती पुल दून यूनिवर्सिटी रोड* के पास दौराने औचक चेकिंग के पकड़ा,जिसके पास से कंधे पर टांगे बेग से दो पैकेट जिसमें से एक पैकेट जिस पर ब्राउन रंग का टेप लपेटा है उसका वजन 880 ग्राम तथा दूसरा पैकेट जिस पर पारदर्शी टेप लपेटा है उसका वजन 952 ग्राम तथा दोनों पैकेट का कुल वजन 1832 ग्राम अवैध गांजा है। पूछताछ करने पर गांजा रखने/बेचने का लाइसेंस दिखाने से कासिर रहा ! गांजा अवैध रखने के कारण धारा 8/20/60 ndps act के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा…..
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
शशांक गौतम पुत्र अनुज पांडे निवासी ग्राम दीगसी थाना हाजीपुर जिला वैशाली बिहार हाल निवासी किराएदार निकट शुधोवाला उडुपी खोके के पास,जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष
पूछताछ अभियुक्त व अपराध का तरीका
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं मैं तुलाज कॉलेज धूलकोट झाझरा देहरादून में BBA द्वितीय वर्ष का छात्र हूं तथा परीक्षा में कुछ विषयों में बैक आने के कारण पैसों की जरूरत पड़ गई थी जिस पर मेरे द्वारा संतोष नाम के व्यक्ति से आईएसबीटी पर दो दिन पहले अवैध गांजा खरीद कर अपना कुछ उधार व मुनाफा कमाने के चक्कर में दून यूनिवर्सिटी के छात्रों को गांजा बेचने आया था आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया,अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पूर्व में मेरे द्वारा इस प्रकार छोटी-छोटी पुड़िया में गांजा बेचा जा चुका है क्योंकि मेरे छात्र होने की वजह से मुझ पर कोई शक नहीं करता था…
*बरामदगी*
1. 1.832 किलोग्राम गांजा अवैध दो पैकेट के अंदर
2. मोटरसाइकिल एफजेड रंग काला नंबर uk07 AU 3257
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी (चौकी प्रभारी बाईपास)
2- कांस्टेबल 1761 हेमवती नंदन
3- कांस्टेबल 1242 प्रवीण भंडारी
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
