गढ़वाल में अवैध कसीनों संचालन की पहली बड़ी कार्यवाही फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने दिया छापे की कार्रवाई को अंजाम
Share your love
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को मिली सटीक सूचना पर देर रात्रि पौड़ी पुलिस की धमाकेदार कार्यवाही।
हाल ही में राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस थाना लक्ष्मणझूला में सम्मिलित हुये गंगा भोगपुर क्षेत्र में बने नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कसीनो में देर रात्रि पौड़ी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारी रेड।
गढ़वाल में अवैध कसीनों संचालन की पहली बड़ी कार्यवाही
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम ने मारा रिजॉर्ट में छापा, दिल्ली के 32 व्यक्तियों सहित भारी मात्रा में कसीनो चिप्स व कैश बरामद।
उत्तराखण्ड शासन द्वारा राजस्व क्षेत्रों के गाँवो को रेगुलर पुलिस में सम्मिलित किया गया है, जिसमें *गंगा भोगपुर का क्षेत्र भी अब थाना लक्ष्मणझूला में सम्मिलित* हुआ है। पौड़ी पुलिस द्वारा राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस में सम्मिलित क्षेत्रों व उनमें बने *रिजॉर्ट्स में सतर्क दृष्टि रखे* हुये है किसी भी प्रकार की *अवांछनीय गतिविधि होने पर त्वरित कड़ी कार्यवाही* भी की जा रही है।
दिनाँक 21.09.2023 की रात्रि को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी* को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि *नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट* में अवैध कसीनो का संचालन हो रहा है। तथा लोगों को जुआ खिलवाया जा रहा है। । सूचना का *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी व सीओ श्रीनगर श्री रविन्द्र चमोली के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये देर *रात्रि में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो का भांडाफोड़* किया गया। छापे के दौरान मौके पर *28 पुरुष व 04 क्रू पीयर (गेम सहयोगी) रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकड़े गये व 05 अन्य महिलाएं* भी मौजूद मिली। मौके से भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन, लग्जरी गाडियां व 05 लाख 16 हजार रूपये कैश बरामद हुआ।
पकड़े गये अधिकतर व्यक्ति *उत्तमनगर दिल्ली व अन्य जनपद बिजनौर व हरिद्वार* के निवासी हैं जो *प्रॉपर्टी डीलर, ठेकेदारी व दुकानदारी* का काम करते हैं। जुआ खिलवाये जाने के अलावा जुआरियों को बेसमेन्ट में शराब भी परोसी जा रही थी। वहां से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। इसके अतिरिक्त कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर जुआरियों के वाहनों को भी सीज किया गया है। इन व्यक्तियों के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-29, धारा-4 जुआ अधिनियम तथा रिजॉर्ट संचालक आर के गुप्ता एवं प्रबन्ध निदेशक साहिल ग्रोवर के विरुद्ध धारा-3 जुआ अधिनियम तथा 60/ 68 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*कसीनो खिलाने का तरीकाः-*
आरोपी क्वाइन लेते हैं और फिर तीन पत्ती का गेम करवाया जाता है। जुआ खेलने वालों को कैश के बदले कसीनो चिप्स दिये जाते हैं। आयोजक जुए की रकम का 05 प्रतिशत हिस्सा रखकर बाकी रकम जीतने वाले को ऑनलाइन ट्रांसफर करते है। पुलिस द्वारा इनके बैक खातों की जानकारी की जा रही है जिसके पश्चात खातों को सीज करवाया जायेगा।
अभियोग उपरोक्त में आरोपी विनीत थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून में आरक्षी पद पर तैनात है जिसके विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही कर रिपोर्ट अलग से सम्बन्धित जनपद को प्रेषित की गयी है।
*नाम पता आरोपीः-*
1. विशाल कर्णवाल पत्र सत्यप्रकाश कर्णवाल निवासी हरिद्वार
2. ललित चौहान पुत्र विक्रम सिंह निवास बादराबाद हरिद्वार
3. राम कुमार चौहान पुत्र स्व0 हरीशचन्द्र निवासी बादराबाद हरिद्वार
4. ओमप्रकाश पुत्र केसी शर्मा निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार
5. विनीत कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी हरिद्वार
6. काला पुत्र रामसिह निवासी हरिद्वार
7. धनीराम शर्मा पुत्र स्व0 प्रहलाद शर्मा निवासी ओ-64, दिल्ली
8. मंजीत कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी 53/7 मुण्डिका दिल्ली
9. प्रमोद गोयल पुत्र ओपी गोयल निवासी आर- 103 उत्तम नगर दिल्ली
10. कपिल मेहता पुत्र ईश्वर दास मेहता निवासी टी-123, शुक्र बाजार उत्तम नगर दिल्ली
11. दिनेश कुमार गोयल पुत्र स्व0 सुन्दर लाल गोयल निवासी ए-126 संजय इन्कलेव, उत्तम नगर दिल्ली
12. गुरूमीत कौर पत्नी बलविन्द्र सिंह निवासी बी-36 चन्द्र विहार दिल्ली
13. प्रदीप पुत्र जगदीश निवासी 122 सुलतानपुरी दिल्ली
14. रतन जोत पुत्र स्व0 श्री अशोक कुमार निवासी कृष्ण विहार दिल्ली
15. धर्मेन्द्र पुत्र स्व0 जगपाल सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली
16. सरबजीत पुत्र रंजीत सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली
17. प्रवीन मित्तल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी द्वारिका दिल्ली
18. प्रीतम सिंह पुत्र रामपाल सिंह उत्तम नगर दिल्ली
19. अशोक पुत्र वीरभान निवासी उत्तम नगर दिल्ली
20. मोहित सिंघल पुत्र देवी दयाल सिंघल दिल्ली
21. राजेश पुत्र जनग राज निवासी दिल्ली
22. कृष्ण दय्या पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मुण्डिका दिल्ली
23. हरबजन पुत्र जगत सिंह निवासी पंजाबी कॉलोनी धामपुर
24. अमित पुत्र भगवत सिंह निवासी पुराना धाम हुसैन, धामदा
25. आदित्य कुमार पुत्र विजय पाल निवासी धामपुर बिजनौर
26. अमर सिंह पुत्र हरिसिद्ध निवासी हलदौर बिजनौर
27. नादिम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी धामपुर
28. दिलबर रावत पुत्र श्री अमर सिंह रावत निवासी ग्राम भूखंडी, पौड़ी गढ़वाल
*क्रू पीयर (गेम सहयोगी)*
1. भावना पण्डे पुत्री बलराम निवासी हरिनगर दिल्ली
2. इन्द्रा पुत्री शानू निवासी जनकपुरी दिल्ली
3. रमीता श्रेष्टा पुत्री रजित निवासी फतेहनगर
4. चीजा खोड़गा पुत्री दलबहादुर खोड़गा निवासी वेरीवाला दिल्ली
*वांछित आरोपीः-*
1. आर के गुप्ता, नीरज रिजॉर्ट स्वामी
2. शाहिल ग्रोवर, मैनेजर नीरज रिजॉर्ट
3. तनुज गुप्ता, फ्रंट ऑफिस मैनेजर नीरज रिजॉर्ट
4. विशाल सिंह पुत्र बृजपाल सिंह भगवती गार्डन नई दिल्ली
*जब्ती सामानः-*
1. 05 लाख 16 हजार रूपये कैश
2. कैसिनो चिप्स- 3,993
3. ताश की गड्डियां- 08
4. मोबाइल फोन- 37
5. शराब बोतल- 06
6. शराब बोतल- 07 खाली
7. शराब गिलास
*पुलिस टीमः-*
1. अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी
2. क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री रविन्द्र चमोली
3. निरीक्षक श्री विनोद गुँसाई
4. वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत
5. उपनिरीक्षक राजविक्रम
6. महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी
7. अपर उ0नि0 मुनेश चौधरी
8. मुख्य आऱक्षी सुनील राठी
9. मुख्य आरक्षी मनोहरी लाल
10. मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र
11. मुख्य आरक्षी रामपाल नेगी
12. आरक्षी मुकेश जोशी
13. आरक्षी सुमन
14. आरक्षी रविन्द्र भोज
15. महिला आरक्षी प्रियंका
16. महिला आरक्षी प्राची
*सीआईयू टीमः-*
1. निरीक्षक मौ0 अकरम
2. उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा
3. उपनिरीक्षक जयपाल चौहान
4. मुख्य आरक्षी संतोष
5. आरक्षी अमरजीत
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com