कुम्भकर्ण नींद सो रहा वन विभाग…

Share your love

रिपोर्ट: कार्तिक बिष्ट

पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेड़ा रेंज से वन माफिया बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ काट कर ले गए और विभाग को इसकी खबर तक नही हुई। विभाग को जानकारी भी तब हुई जब वहां से किसी ने फ़ोन कर बताया कि उनके यहां से बड़ी संख्या में पेड़ काट कर वन माफिया ले उड़े हैं।

घटना की सूचना दो तीन दिन पहले विभाग को मिली। लेकिन सोचने वाला विषय यह है कि विभाग को अभी तक यही नही पता कि यहां से कितने पेड़ काटे गए हैं। विभाग ने अब काटे गए पेड़ो की जानकारी लेने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जो यह पता लगाएगी कि यहां से कितने पेड़ काटे गए हैं। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि यह पेड़ कमोला के पास 2 प्लॉट से काटे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *