बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने सबको चौंका दिया है। उन्होंने बीती रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी की। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थे। सुशांत मजह 34 साल के थे।
सुशांत ने सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी पोस्ट अपनी मां के नाम लिखी थी। लिखा था- ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत’।
आपको बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था, जब सुशांत 16 साल के थे। वे अपनी मां के बहुत करीब थे। वे कई बार सोशल मीडिया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।
इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। सुशांत की अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी थी।