राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रिंसिपल सस्पेंड, छात्राओं के साथ करता था अपने कक्ष में बुलाकर गंदी हरकत..

Share your love

कालसी

अपने कक्ष में बुलाकर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल हुआ सस्पेंड

राजधानी देहरादून के कालसी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी चकराता को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पानुवा के प्रधानाध्यापक चतर सिंह पर विद्यालय की छात्राओं ने कुछ दिन पहले छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था l इस बात को छात्राओं ने विद्यालय कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद यहां की शिक्षिका को बताएं छात्राओं ने बताया कि प्रधानाध्यापक हर दिन उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर गलत तरीके से छूते थे l वह विद्यालय के प्रत्येक छात्रा के साथ इस तरह की हरकतें किया करते थे l बताने का खेल करने और विद्यालय में पीटने की धमकी देते थे l डर के कारण छात्राएं क्या पोषण देती है l लेकिन कक्षा आठवीं से पास होने के बाद छात्राओं ने अपनी आपबीती दूसरे स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य को सुनाई तो वह भी हैरान रह गए l वहीं प्राथमिक जांच में यह आरोप सही पाए गए जिसके चलते हैं प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है l इसके साथ ही उप शिक्षा अधिकारी चकराता पूजा नेगी दानों को विस्तृत जांच कर 15 दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.