नगरपालिका अध्यक्ष के कार्यकाल को दो साल हुए पूरे, पालिका द्वारा किये गए कार्यों को बताया…

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का मंगलवार को दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका सभागार में प्रेस वार्ता की। इस बीच पालिका के हितों में किये गए निर्माण कार्यो का बखान किया।

उन्होंने बताया की दो साल के कार्यकाल में पालिका द्वारा 133 निमार्ण कार्य किए गए जोकि 3.69 करोड़ की लागत का से किए गए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका द्वारा नारायण नगर में बारात घर का बनाने का कार्य किया गया।साथ ही शहर में डोर टू डोर करीबन 30 से 40 टन कूड़ा रोज निस्तारण किया। साथ ही सरोवर नगरी में पार्किंग की सुविधा के लिये हाइड्रोलिक पार्किंग का निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया जाना है। जिसके लिए झील विकास प्राधिकरण को एनओसी दे दी गई है। इस पार्किंग का 60% लाभ पालिका को ओर 40 % झील विकास प्राधिकरण को मिलेगा जिससे शहर में आने वाले पर्यटको को पार्किंग की सुविधा मिल सके। साथ ही बताया कि तल्लीताल हरिनगर में स्लॉटर हाउस का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। इसी के साथ बताया कि पर्यटन विभाग के सौजन्य से सरिता ताल, मेट्रोपोल और इंडिया होटल के पास शौचालय का कार्य किया जाएगा।

नगर पालिका एचपीसीएल के माध्यम से शहर में घर घर गैस पाइपलाइन जोड़ने का प्रयास कर रही है।इस संदर्भ में hpcl द्वारा सर्वे कार्य कार्य किया जा रहा है।साथ ही शहर की जनता की पुरानी मांग को लेकर ई रिक्शा चलाये जाने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इसी माह से ई रिक्शा चलाये जाएंगे।

इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, ईओ अशोक कुमार, जेई डीएस मेहरा, सहित समस्त पालिका के सभासद मौजूद थे।