गंगोत्री से ऋषिकेश तक गंगा का पानी नहाने लायक है और सरकार का प्रयास है कि कुम्भ तक गंगाजल की निर्मलता ऐसी ही बनी रहे: मुख्य सचिव
Share your love
देहरादून: पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे की तहत उत्तराखंड में गंगा की स्वच्छता को लेकर कई निर्माण कार्य और जन जागरण अभियान जोरों पर चल रहा है।
इसी के तहत एनजीटी ने उत्तराखंड सरकार को कुछ दिशा निर्देश जारी किए थे। जिसकी जानकारी देते हुए उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव ने बताया कि एनजीटी के आदेशों के अनुसार राज्य सरकार ने मुख्य सचिव के अध्यक्षता में एक पर्यावरण सेल का गठन कर दिया है। साथ ही प्रदेश के 13 जनपदो में पर्यावरण संबंधी समितियों का गठन कर लिया गया है।
वर्तमान में गंगा जल की शुद्धता मानकों के अनुरूप है। गंगोत्री से ऋषिकेश तक गंगा का पानी नहाने लायक है और सरकार का प्रयास है कि आगामी कुम्भ तक गंगाजल की निर्मलता ऐसी ही बनी रहे। जिसके लिए समय समय पर इसकी समीक्षा भी की जा रही है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com