
रिपोर्ट: मुकेश बछेती
कोटद्वार: दिल्ली से कोटद्वार आये विकास नगर गाड़ीघाट निवासी (61 वर्षीय) व्यक्ति आठ जून को प्राईवेट वाहन से अपने घर आया था। जहां उसे होमक्वारंटीन किया गया था। दो दिन बाद 10 जून को उसकी तबीयत बिड़गने पर उसे बेस अस्पताल कोटद्वार में लाया गया। जहां उसमें कोरोना के लक्षण पाये जाने पर सैंपल लेकर भर्ती किया गया। तबीयत में सुधार न होने पर 11 जून को परिजन से एम्स ऋषिकेश ले गये। जहां 12 जून को उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद बीती शनिवार देर शाम व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिससे स्वास्थ्य महकमा सहित पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मची हुई है। प्रशासन ने मृतक के 6 परिजनों को तुरन्त आइसोलेट कर आयुर्वेदिक अस्पताल सिम्मबलचौड़ में भर्ती करा दिया है।
दिल्ली से आये कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद विकासनगर गाड़ीघाट में भी दहशत बनी हुई है। प्रशासन द्वारा अभी तक केवल उसके परिजनों को ही आइसोलेट किया है। जबकि कोरोना पॉजिटिव मृतक व्यक्ति के मौहल्ले के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही मृतक की अंत्येष्टि में शामिल लोगों के बारे में भी कोई जानकारी दी गई है।