सोनीपत हरियाणा के कांवड़िये के लिए देवदूत बना जवान, देखिए कैसे मौत के मुंह से वापस ले आए…
Share your love
हरिद्वार
कांवड़िये के लिए देवदूत बना SDRF जवान, मौत के मुंह से खींच लाया जिंदगी।
आज दिनाँक 07 जुलाई 2023 को हरिद्वार कांगड़ा पुल के पास घाट पर नहाते समय एक कांवडिया गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर पूर्व से तैनात SDRF के जवान अपर उप निरीक्षक दीपक मेहता जिनके द्वारा नदी में राफ्ट के माध्यम से रैकी की जा रही थी, उन्होंने अन्य कांवड़ियों की चीखपुकार सुनकर डूबते कांवड़िये को बचाने के लिए तुरन्त नदी में छलांग लगा दी।
SDRF जवान दीपक मेहता द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए तत्काल डूबते कांवड़िये तक पहुँचकर उसे नदी के तल से खींचकर रेस्क्यू किया गया। एक क्षण की भी देर प्राणघातक सिद्ध हो सकती थी। कांवड़िया बेसुध अवस्था में था। SDRF जवान द्वारा आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर उसका जीवन सुरक्षित किया गया।
उक्त कांवड़िये के साथियों द्वारा उसका जीवन सुरक्षित किये जाने के लिए SDRF उत्तराखण्ड पुलिस का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।
*कांवड़िये का विवरण:-* अजय पुत्र कुणाल उम्र 20 वर्ष सोनीपत हरियाणा।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com