TikTok स्टार शिवानी की गला दबाकर हत्या, इस तरह दो दिन बाद मिला शव
Share your love
हरियाणा: न जाने ये 2020 कितनों के लिए खराब साबित होगा। कुछ की कोरोनो से मौत हो रही, कुछ सुसाइड कर रहे तो कुछ लोगो का मर्डर हो रहा है।
वहीं हरियाणा के सोनीपत में एक टिकटॉक स्टार शिवानी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद अज्ञात आरोपी ने शिवानी की लाश उसके ब्यूटी पॉर्लर में मिली। घटना का खुलासा 2 दिन बाद हुआ। हत्या का आरोप कुंडली के ही रहने वाले आरिफ पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस घटना की छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि रविवार को शिवानी की बहन के दोस्त ने ब्यूटी पॉर्लर में रखें बेड खोला तो उसका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि शिवानी खोबियान कुंडली में टच एंड फेयर नाम से सैलून चलाती थीं। टिकटॉक पर उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने बताया कि मर्डर का शक यही रहने वाले आरिफ नामक युवक पर जताया जा रहा है। घटना के बाद से ही वो गायब है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरिफ 26 जून को शिवानी के ब्यूटी पॉर्लर आया था। शिवानी ने यह बात अपनी बहन श्वेता को बताई थी। जब शिवानी देर रात तक घर नहीं लौटी, तो श्वेता ने उसे वॉट्सऐप मैसेज किया। बहन को रिप्लाई मिला कि वो हरिद्वार में है और 3-4 दिन बाद लौटेगी। माना जा रहा है कि हत्यारा शिवानी का फोन ले गया था और उसने ही श्वेता को रिप्लाई किया।
वही घटना के दो दिन बाद श्वेता के दोस्त नीरज ने ब्यूटी पॉर्लर खोला, तो अंदर शिवानी की लाश पड़ी थी। ब्यूटी पॉर्लर के अंदर से बदबू आ रही थी और अलमारी खुली पड़ी थी। इसके बाद शिवानी के पिता विनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता ने बताया कि ये लोग पहले प्याऊ मनियारी में रहते थे। आरिफ तीन साल से शिवानी को परेशान कर रहा था। इसके बाद वे मकान बदलकर कुंडली में आ गए। शिवानी ने आरिफ की शिकायत पुलिस में की थी। शिवानी की मौत के 2 दिन बाद उसके टिक टॉक अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया था।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com