LokJan Today(देहरादून ):देहरादून में बुधवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को फेल नहीं करने और अगली कक्षाओं में भेजने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। वहीं, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए एडवाइजरी जारी कर ऊंचाई वाले इलाकों में सतर्क रहने को कहा है। इधर, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए एडवाइजरी जारी कर ऊंचाई वाले इलाकों में सतर्क रहने को कहा है।
पांचवीं-आठवीं में पास होने को मिलेगा और एक मौका
प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को फेल नहीं करने और अगली कक्षाओं में भेजने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। हालांकि, फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए दो महीने के भीतर दोबारा एक अवसर दिया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (संशोधन) नियमावली-2019 में संशोधन के फैसले पर बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी। यह व्यवस्था प्रदेश में हजारों की संख्या में सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगी।
अगले दो दिन हिमस्खलन की आशंका
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए एडवाइजरी जारी कर ऊंचाई वाले इलाकों में सतर्क रहने को कहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मैदानों में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
अब डीएम देंगे निजी नाप भूमि पर खनन पट्टे
खनन से आमदनी बढ़ाने को लेकर हाथ-पांव मार रही राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के निजी नाप भूमि में खनन या चुगान के पट्टाधारकों को राहत दी है। राज्य मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि ऐसी नाप भूमि में खनन के लिए टेंडर नहीं कराने होंगे। साथ में पट्टाधारकों को खनन की अनुमति शासन के बजाए जिलाधिकारी