विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल की बढ़ेंगी मुसीबतें….

Share your love

देहरादून : विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल की मुसीबतें बढ़ने वाली है। मुकेश सिंघल के खिलाफ विजिलेंस जांच की अनुमति मिल चुकी है। जिसके बाद अब पूर्व विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ  विजिलेंस जांच होगी।

गौरतलब है की राज्य स्तरीय सतर्कता समिति ने पूर्व विधानसभा सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच की अनुमति दे दी है।

पूर्व विधानसभा सचिव सिंघल पर आरोप है उन्होंने विधानसभा में 32 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए विवादित एजेंसी आर एम टेक्नोसोल्यूशन का चयन किया।

आर एम टेक्नोसोल्यूशन यूके ट्रिपल एससी की भर्ती परीक्षाओं में भी रहे विवादित।