केंद्रीय मंत्री निशंक को वातायान अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान, लंदन में नवाजा जाएगा इस अवॉर्ड से

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: भारत के शिक्षा मंत्री एवं साहित्यकार डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक 21 नवम्बर को हिंदी साहित्य लेखन में विशिष्ट योगदान के लिए वातायन अंतर्राष्टीय शिखर सम्मान से लंदन में सम्मानित होंगे।

उतराखंड के पौड़ी जिले से अपना साहित्यिक और राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले डाॅ. निशंक पहले ऐसे भारतीय केन्द्रीय मंत्री होगें, जिन्हे हिंदी साहित्यिक कार्य के लिए विदेशी भूमि में सम्मानित किया जायेगा। लन्दन में इस संस्था द्वारा हर साल साहित्य में उत्कृष्ट रचनाधर्मिता के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है।

डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक अपने साहित्यिक योगदान के लिए देश-विदेश की धरती पर कई सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं और एक बार उनके फिर वातायन अंतर्राष्टीय शिखर सम्मान से नवाजे जाने से साहित्य जगत में खुशी का माहौल है।