उत्तराखंड: मलबे में दबे एक ही परिवार के 6 लोग, मौत
Share your love
नैनीताल: जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के थलाडी गांव में आपदा के दौरान एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दब गये, और सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 6 शव रिकवर कर लिए गए हैं।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू औऱ सर्च ऑपरेशन में जुटी है। आज भी रामगढ़ के सूकना और ओखलकांडा के थलाडी गांव में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता लोगों को खोजने का काम जारी है।
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के मुताबिक मलबे में दबे लोगों की खोजबीन जारी है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में विद्युत और पेयजल आपूर्ति पूरी तरीके से ठप हो गई है। साथ ही ओखलकांडा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com