देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में कोविड की स्थिति को देखते हुए 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। इससे पहले राज्य बोर्ड 10वीं की परीक्षा भी रद्द कर चुका है। लेकिन अब तक यह तय नहीं था कि किस तरह से छात्रों को पास किया जाएगा और जो छात्र बोर्ड के परिणाम से खुश नहीं होंगे, उनके लिए क्या विकल्प होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिये उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदण्ड पृथक से निर्धारित और तैयार किये जायेगें। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर कोई छात्र उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा द्वारा तैयार मानदण्डों के अनुसार दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो परिस्थितियां सामान्य होने पर वह परीक्षा दे सकता है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

