उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की हालत गंभीर
Share your love
देहरादून: आज सुबह 11:15 बजे क्वासी लाखामंडल रोड पर एक कार खाई में गिर गई है। जिसमे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना चकराता से करीब 20 किलोमीटर दूर लाखामंडल रोड पर दावना धार के पास एक स्कॉर्पियो कार (यूपी 14 सी के 4502) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 120 मीटर गिर गई है, जिसके बाद इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष चकराता पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ टीम के तथा 108 एंबुलेंस को लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे।
एसडीआरएफ टीम ने दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का रेस्कुए किया और 108 एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुचाया। पुलिस में मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार मोहित पुत्र रोशनलाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश तथा विपिन पुत्र सतपाल निवासी इंद्रपुरी, लोनी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश उम्र करीब 29 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय जनता व एसडीआरएफ टीम के सहयोग से सड़क पर लाया गया तथा 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु सरकारी अस्पताल चकराता रवाना किया गया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com