देहरादून: अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर आज मुख्यमंत्री आवास 5100 घी के दियों से जगमगाएगा। उधर, प्रदेश भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव के साथ सुंदर कांड का पाठ होगा। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से भी घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की है। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर प्रदेश और जिला कार्यालय में दीपोत्सव व रंगोली के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सुंदर कांड का पाठ होगा।