देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की अनुसूचित जाति का राज्य कार्यकारणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। जल्द ही नई टीम तैयार किया जाएगा। यह टीम आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संतुलन के साथ बनाया जाएगा।
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के साथ ही जिला और शहर की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। जल्द ही नीचे से जिला, शहर और फिर प्रदेश कार्यकारणी बनाई जाएगी। टीम संतुलन के लिए पार्टी और संगठन पदाधिकारियों से राय मशविरा के बाद ही अंतिम सूची बनेगी। इसके लिए तेजी काम किया जाएगा।
यह टीम आगामी चुनाव में पार्टी को पूरी मेहनत के साथ मजबूती देने का काम करेंगी। माह भर में इसका खाका तैयार कर लिया जाएगा। इससे पहले खुद दायित्व मिलने के बाद राज्य के गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल के अधिकतर जिलों का दौरा कर संघटन हित में कार्य किया।
राजकुमार ने बताया कि कोरोना काल में राज्यभर में अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों ने राहत कार्य सभी वर्गों में चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति पर अत्याचार हो रहा है। इसके साथ ही विभागों में पद खाली है लेकिन सरकार भर नहीं पा रही है। सरकार से इस समाज की लड़ाई को पूरी शिद्दत के साथ लड़ेंगे। इस मौके पर महानगर अध्य्क्ष लालचंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।