Your browser does not support the video tag.

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में बीते रविवार(सात फरवरी) को आई आपदा के बाद से अब तक 163 लोग लापता हैं। वहीं, रैणी और तपोवन क्षेत्र से 38 व सुरंग से तीन शव मिल चुके हैं। आपदा के बाद अब तक कुल 41 शव बरामद हुए हैं। सुरंग में फंसे 32 लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीमें लगातार मलबा निकलाने में लगी हुई हैं।

सुबह करीब 11:15 बजे सुरंग के अंदर से एक और शव बरामद हुआ है। सुबह से अब तक तीन लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या 41 हो चुकी है

प्रशासन के अनुसार, सुबह मिले दोनों शव उत्तराखंड के निवासी थे। शवों की शिनाख्त अनिल सिंह निवासी कालसी और आलम सिंह निवासी लोयर गांव, गुल्लर घाटी के रूप में हुई है। आलम सीनियर इलेक्ट्रॉशियन था, जबकि अनिल वेल्डर था। अन्य लोग सुरंग से कुछ दूर हो सकते हैं। तलाशी अभियान जारी है।

चमोली थाना प्रभारी जोशीमठ सतेंद्र सिंह के अनुसार पहला शव सुबह करीब पांच बजे मिला। इसके बाद आगे खोदाई करने पर दूसरा शव बरामद हुआ। 33 लोगों की खोज अभी भी जारी जारी है। चार लोग और दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनके पास तक नहीं पहुंचा जा सका है।