Video: वार और प्रतिवार अपनी ही सरकार के ये क्या कह गए विधायक जी!
Share your love
राजीव/ लोकजन टुडे।
रुद्रपुर। अपनी ही सरकार में बेबसी दिखा रहे हैं यह बीजेपी के माननीय विधायक जी है, विश्वास ना हो तो यह वीडियो देखिए जहां अधिकारियों से गुहार लगाते और सरकार की अनदेखी करने की शिकायत करते हुए यह विधायक दिखाई दे रहे हैं।
मौका है तो विपक्ष ने भी घेर लिया और कहा हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि इस भाजपा की सरकार में ब्यूरोक्रेसी हावी है जहां जनप्रतिनिधियों की सुनने वाला कोई भी नहीं।
आइए आपको पूरे मामले से वाकिफ कराते हैं मामला उधम सिंह नगर जनपद के किस क्षेत्र का है जहां के विधायक राजेश शुक्ला किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए जब किच्छा स्थित शुगर मिल पहुंचे तो चीनी मिल के कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति ना होती देख विधायक जी का पारा चल गया और जब अधिकारी विधायक जी के घंटों इंतजार करने के बाद चीनी मिल पहुंचे तो विधायक जी ने अपनी बेबसी और अधिकारियों के आगे सुनानी शुरू कर दी……
अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार में आखिर कैसे बेबस दिखाई दिया विधायक आप इस वीडियो में देखिए और सुनिए विधायक जी का 11 बोल कि आखिर वह कैसे अधिकारियों से अपनी बेबसी बता रहे हैं और किसानों की समस्याओं को सुना रहे हैं…..
वही इस पूरे मामले में विपक्षी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने विधायक जी कि इस बेबसी पर मुहर लगाते हुए कहा कि मैं तो शुरुआत से ही कह रहा हूं कि इस भाजपा सरकार में ब्यूरोक्रेसी हावी है जहां जनप्रतिनिधियों को अनदेखा किया जाता है और जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाए जाने वाली आवाज को दबा दिया जाता है……..
https://youtu.be/a3vljQdf-20
https://youtu.be/Dl0zDnAC_ms
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com