वीडियो: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का लगा आरोप, शासन प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार, आत्महत्या की दी चेतावनी

Share your love

रूड़की: फर्जी दस्तावेज भूमि विक्रय करने के संबंध में रुड़की के गणेशपुर निवासी अरुण कुमार यादव ने प्रशासनिक व पुलिस के उच्च अधिकारियों से पत्र भेजकर न्याय की न्याय की गुहार लगाई है। न्याय न मिलने पर परिवार के साथ आत्महत्या की चेतावनी भी दी है।

आपको बता दें कि रुड़की के गणेशपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरुण यादव ने बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन में एक खाली पड़े प्लॉट को कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया और उस पर लाखों रुपए का लोन भी ले लिया गया। उसने बताया कि उसकी जानकारी उसे तब मिली जब फाइनेंस कंपनी के कुछ लोग जमीन की नाप तोल करने लगे।

https://youtu.be/J9EUnpJzUWc

पीड़ित के अनुसार उसने इस मामले को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के कई अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है लेकिन आज तक उसे कोई न्याय नहीं मिल पाया। पीड़ित अरुण कुमार ने मामले की शिकायत डीजी लॉ एंड ऑर्डर उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी हरिद्वार से भी की है। पीड़ित अरुण कुमार यादव और उसके पिता हरिलाल यादव ने कहा कि वह विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं और उन्हें अभी तक किसी तरह का न्याय नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि उनके पास जमीन के पुख्ता कागजात मौजूद हैं और नगर निगम में भी उनके नाम दर्ज है। वहीं जिस भूमि पर लोन लिया गया है वह खसरा नम्बर भी अलग है और उस खसरा नम्बर पर खाली प्लॉट है ही नही बल्कि मकान बना हुआ है। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि अगर जल्दी उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।