Your browser does not support the video tag.

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेमो को बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेमो डिसूजा की सेहत में अब काफी सुधार है। उन्होंने क्रिसमस 2020 के मौके पर फैन्स को बधाई दी। अब हाल ही में रेमो और लिजेल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CJOA6nmnM6o/?utm_source=ig_embed&ig_mid=88B5813A-D177-4885-A841-FCCCE66B6658


इस वीडियो में रेमो डिसूजा अपनी पत्नी लिजेल के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो में लिजेल काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। रेमो और लिजेल के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। दोनों के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।