रिपोर्ट: राजीव चावला
- बाज़पुर तहसीलदार की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेसियो ने फूंका पुतला
- तहसीलदार ने अपनी नौकरी बचाने के लिये भाजपा नेता के ऊपर लगाया छाता कांग्रेस में आक्रोश
बाजपुर: बाजपुर में बीते दिनों खराब राशन लोगों को बांटे जाने और तहसीलदार द्वारा अपनी मर्यादा को भंग करते हुए सत्ताधारी नेता गौरव शर्मा के लिए छाता लेकर खड़े होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसको आज कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन और भाजपा नेता गौरव का पुतला फूंका।
बता दे कि बीते दिनों बाजपुर प्रशासन ने वार्ड नंबर 1 में बने कंटेनमेंट जोन में राशन वितरण किया था जिसमें लोगों ने प्रशासन द्वारा द्वारा खराब राशन दिए जाने का विरोध किया था। जिसके बाद तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान द्वारा उसी दिन लोगों को सरकारी राशन उपलब्ध कराया गया था जिसमें भाजपा के एक नेता स्थानीय नेता गौरव शर्मा अपने साथियों के साथ भी मौके पर मौजूद थे। जहां एक सत्ताधारी पार्टी के स्थानीय नेता को बरसात से बचाने के लिए तहसीलदार अपनी छतरी लेकर खड़े दिखाई गई थे। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सत्ताधारी नेता के सामने तहसीलदार द्वारा अपनी मर्यादा का पालन ना करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन ने स्थानीय प्रशासन और सत्ताधारी नेता गौरव शर्मा का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान ने अपने पद की गरिमा को भंग करने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि खराब राशन बटे जाने के मामले की जांच करानी चाहिए कि आखिर खराब राशन कहां से आया। अनिल सेन ने कहा कि प्रदेश सरकार से तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग की है।