ये क्या बोल गए भाजपा जिलाध्यक्ष ?

प्रतापनगर: भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने प्रताप नगर के कंडियाल गांव में हो रहे एक कार्यक्रम में विधायक के सामने ही गेर भाजपाई प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला की आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक के लिए खुलकर उनकी पैरवी कर डाली। जिससे कार्यक्रम में आये भाजपा विधायक विजय सिंह पंवार व कार्यकर्ता सन्न रह गए। इस कार्यक्रम की वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो गई,जिससे राजनीति चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

कार्यक्रम में टिहरी के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने शब्दो की मार्यादा तक लांघ दी और कह माँ कसम विधानसभा के चुनाव के लिए में गेर भाजपाई प्रमुख प्रदीप रमोला के नामांकन का प्रस्तावक में बनुग। इस पर कोई कार्यकर्ता कुछ नही बोलेगा। टिहरी के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने एक ओर बात जनता के सामने जोश में बोलते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान भाजापा ने प्रमुख पद के लिए प्रदीप रमोला का समर्थन किया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष हूं इसलिए मेरे मन मे यह बात आई थी और मैंने सबके सामने कह डाली,ओर जो भी लोग भाजपा में आना चाहै उनका स्वागत है।